सोलन. प्रदेश सरकार एक सप्ताह तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाने जा रही है जिसमें पंचायत से लेकर स्कूलों तक विभिन्न संस्थाओ के माध्यम से लोगो को खुले में शौच न करने के बारे में जागरूक किया जायेगा ।
बता दें कि प्रदेश सरकार 9 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेश भर में खुले में शौच जाने पर जागरूक्ता लाने के लिए विशेष सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
उपायुक्त राकेश कंवर ने कहा कि सोलन जिला में ये अभियान एक सप्ताह तक नही बल्कि 2 अक्तूबर तक चलेगा. उपायुक्त ने बताया कि सोलन जिला में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 17098 शौचालयो का निर्माण कराया गया. उन्होंने बताया कि जिला सोलन को 2016 में बाहरी शौच मुक्त जिला घोषित किया गया है.
सरकारी आंकड़े कुछ भी कहे, लेकिन लेकिन हकीकत इससे कोसो दूर है. हां इस अभियान के तहत बहुत से लोगो के घरों में शौचालय बनावाये गये लेकिन अभी भी गावों में सैकड़ो ऐसे घर हैं जिनमे अभी भी शौचालय नहीं बने हैं. सोलन के शहरों में झुगगी-झोपड़ी में रहने वाले लोग आज भी खुले में शौच करते हैं उनके लिए किसी तरह के शौचालय का प्रंबध नहीं किया गया है.