हमीरपुर. सूरज की किरणों से से अब कई घर रौशन होंगे. इसके लिये हमीरपुर जिले के जाहू में सुनैहल खड्ड के किनारे चार मेगावाट का सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट का निर्माण महाराष्ट्र की कंपनी द्वारा किया जा रहा है.
हिमाचल प्रदेश में इस तरह का यह पहला प्रोजेक्ट होगा. हमीरपुर जिला के भोरंज उप मंडल की जाहू व मुंडखर पंचायत के मध्य बहने वाली सुनैहल खड्ड के किनारे प्रदेश सरकार की स्वीकृति के बाद सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य पिछले तीन महीनों से जारी है.
नॉन पॉल्यूशन योजना
करीब 25 एकड़ भूमि पर लगने वाले इस प्रोजेक्ट में जर्मन तकनीक से तैयार इस सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट में सिंगल एक्सेस ट्रैकर की करीब 14 हजार पैनल स्थापित किये जा रहे हैं. सौर ऊर्जा के अधीन नॉन पॉल्यूशन योजना के तहत तैयार हो रहे प्रोजेक्ट में पंजाब तमिलनाडु हरियाणा तथा गुजरात राज्य की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी बिजली तैयार की जाएगी.
उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
इस प्रोजेक्ट से तैयार बिजली को 132 केबी सब स्टेशन जाहू के साथ जोड़ा जाएगा. चार मेगावाट वाले सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट से हमीरपुर जिला के साथ मंडी जिला के बल्द्वाड़ा सरकाघाट व खुड़ला विद्युत सब स्टेशनों से जुड़े उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा.
प्रोजेक्ट के हेड सुमन का कहना है कि सौर ऊर्जा से बिजली तैयार करने वाला यह नॉन पॉल्यूशन हिम ऊर्जा का यह प्रोजेक्ट प्रदेश का प्रथम स्तर का प्रोजेक्ट होगा.