रांची. सोमवार को स्पीकर दिनेश उरांव के द्वारा आयोजित विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के अलावा कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम शामिल हुये. बजट सत्र को सफलता पूर्वक समपन्न करने के उदेश्य से बैठक का आयोजन किया गया.
संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय ने सहयोग देने का आश्वासन दिया है. हालांकि कई मुद्दों पर आगामी सत्र हंगामेदार होने की आशंका व्यक्त की जा रही है.
मालूम हो कि 17 जनवरी को बजट सत्र की शुरूआत होगी. सात फरवरी तक चलने वाले इस बजट सत्र में कुल 15 बैठक प्रस्तावित हैं. पहली बार जनवरी माह में बजट सत्र का आयोजन हो रहा है.