नई दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को ज़बरदस्त उछाल दर्ज किया। Sensex करीब 2300 अंकों की छलांग लगाते हुए 81,830 के स्तर को छू गया, जबकि Nifty 50 ने 24,737.80 तक की ऊंचाई हासिल की। मार्केट में Mid Cap, Small Cap और Large Cap Index सभी हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं।
Nifty Pharma को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए।
Stock Market में आई तेजी के 5 प्रमुख कारण
1. India-Pakistan Ceasefire: तनाव में कमी से निवेशकों को राहत
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने से निवेशकों को बड़ा मानसिक भरोसा मिला है। इतिहास गवाह है कि जब भी जंग के हालात शांत होते हैं, मार्केट में optimism लौट आता है।
“Ceasefire का असर Market Sentiment पर दिख रहा है, Risk Appetite बढ़ा है” – Prashant Tapse, Mehta Equities
2. Global Trade Positivity: US-China और UK Deals ने बढ़ाया भरोसा
US-China Trade War में नरमी और UK से positive trade developments ने global sentiment को मजबूत किया है। इससे भारत जैसे Emerging Market को भी फायदा हो रहा है।
“Global Tensions में ठंडक से FIIs का रुख भारतीय बाजार की ओर हुआ है” – Devarsh Vakil, HDFC Securities
3. India-UK Trade Agreement: Export Sectors को मिलेगा बूस्ट
पिछले हफ्ते हुई India-UK Trade Deal से निवेशकों को उम्मीद है कि इससे Export Growth को नई ऊर्जा मिलेगी। यह विकास-oriented signal भी Market Rally को सपोर्ट कर रहा है।
“यह डील भारत के International Trade Balance को मजबूत करेगी” – Avinash Gorakshkar, Profitmart
4. FII Buying: Foreign Investors ने बढ़ाई हिस्सेदारी
Foreign Institutional Investors (FII) द्वारा लगातार Buying देखने को मिल रही है। Ceasefire के बाद Political Stability की उम्मीद से निवेशकों का विश्वास बढ़ा है।
“FII Activity अब और मजबूत हो सकती है, जिससे Market को आगे और सपोर्ट मिलेगा” – Anshul Jain, Lakshmishree Investments
5. Record SIP Investment: Retail Investors का भरोसा कायम
AMFI Data के मुताबिक अप्रैल 2025 में Mutual Funds में SIP के जरिए ₹26,632 करोड़ का निवेश हुआ, जो अब तक का सबसे बड़ा monthly inflow है। इससे Retail Participation का स्तर साफ दिखता है।
“Retail Investors लगातार Market में Consistency दिखा रहे हैं” – Industry Analysts
आगे क्या? ये Resistance Levels हैं Critical
यदि Nifty 24,190 के ऊपर टिकता है, तो अगला Target 24,480 और 25,000 हो सकता है।
हालांकि, Global Cues और Earnings Season के आंकड़े बाजार की दिशा तय करेंगे।
