नई दिल्ली. Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह तेज हवाओं और भारी बारिश ने लोगों को scorching heat और लू जैसे हालात से राहत दी। कई इलाकों में thunderstorm, hailstorm और wind gusts की वजह से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। India Meteorological Department (IMD) ने तेज आंधी और बारिश को देखते हुए red alert भी जारी किया है।
रविवार को सुबह 2:30 से 4:30 बजे के बीच दिल्ली के प्रमुख इलाकों में जोरदार बारिश हुई। Agriculture Bhawan, Rafi Marg और Udyog Bhawan जैसे इलाकों से आई वीडियो में साफ दिखा कि दिल्ली में तेज़ हवाओं के साथ बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। बारिश से एक ओर जहां लोगों को Delhi heatwave से राहत मिली, वहीं morning traffic पर असर भी पड़ा। कई निचले इलाकों में waterlogging की शिकायतें सामने आईं।
कहां-कहां कितनी बारिश हुई?
IMD के अनुसार, इन इलाकों में इतनी बारिश दर्ज की गई:
Safdarjung: 33.5 mm
Lodhi Road: 32 mm
Pusa: 27.5 mm
तूफानी हवाओं की रफ्तार
बारिश के दौरान wind speed in Delhi बेहद तेज़ रही:
Safdarjung: 104 km/h
Pragati Maidan: 67 km/h
IGNOU: 63 km/h
Palam: 56 km/h
IMD के अनुसार, सुबह 3:30 से 4:30 बजे के बीच गर्जन और तेज़ हवाओं के दो दौर Safdarjung में रिकॉर्ड किए गए, जिसमें एक बार हवाओं की रफ्तार 82 km/h और दूसरी बार 104 km/h तक पहुंची।
IMD ने जारी किया Alert: “घर से बाहर न निकलें”
IMD ने लोगों से अपील की है कि वे strong winds और low visibility की स्थिति में घर के अंदर ही रहें। विभाग ने चेतावनी दी है: Avoid unnecessary travel, तेज़ हवाओं के कारण उड़ती वस्तुएं और कम विज़िबिलिटी सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं।”