मंडी. सुंदरनगर भाजपा संगठन प्रभारी मुन्ना चौधरी ने मंडल भाजपा कार्यकारिणी सरकाघाट, मंडल किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा व मंडल भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होने विश्राम गृह सरकाघाट में अलग-अलग बैठकें करके आगामी विधानसभा चुनावों के लिये फीडबैक लिया. इस अवसर पर स्थानीय विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर भी विशेष तौर पर आये हुये थे.
मुन्ना चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल को करोड़ों रुपये की सौगात विकास योजनाओं के लिये दी है. आज प्रदेश की हवा भाजपा के पक्ष में है तथा प्रदेश में पचास से अधिक सीटें जीतकर भाजपा सरकार बनायेगी.
इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा सचिव अंजू शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नानक चंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष रूप लाल रत्न, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा ठाकुर सहित कई नेता मौजूद थे.