सुजानपुर (हमीरपुर). ऐतिहासिक सुजानपुर होली पर्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा देने की घोषणा पूरी नहीं हो पाई हैं. मेले को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने के लिए लोगों को और इंतजार करना पड़ेगा. लगभग एक महीना बाद होली पर्व आने वाला है. लोगों को अब भाजपा सरकार से उम्मीद बंधी है कि वह इस मेले को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देंगे दिलाएगी.

राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले इस होली मेले को दो वर्ष पहले पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने की घोषणा की थी. आज तक इसे अंतरराष्ट्रीय दर्जा नहीं मिल पाया है. पिछले वर्ष भोरंज विधानसभा के उपचुनाव की आचार संहिता के चलते विकास के नाम पर होने वाली कोई घोषणा न होने के कारण मेला फीका रहा. चार दिवसीय राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले इस मेले को अंतरराष्ट्रीय मेला घोषित करने की कांग्रेस सरकार की मात्र घोषणा ही रह गई.
अब शहरवासियों को भाजपा सरकार से इस मेले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने की घोषणा की उम्मीद बंधी है. लोगों संदीप सोनी सुरेश भारद्वाजए विवेक ठाकुर और रोहित शर्मा ने सरकार से होली मेले को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने की मांग उठाई है.