नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 23 मई 2025 को एक बार फिर Apple और उसके भारत-आधारित iPhone विनिर्माण को निशाने पर लिया है। ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर अमेरिका में बिकने वाले iPhones US में मैन्युफैक्चर नहीं होते, तो Apple को 25% आयात शुल्क देना होगा।
Apple के शेयर गिरे
जैसे ही ट्रंप की यह पोस्ट सामने आई, pre-market trading में Apple stock करीब 3% गिर गया। निवेशकों में चिंता है कि US-China tensions के बीच India-based production पर टैरिफ लग सकता है, जिससे Apple products की cost बढ़ेगी।
Trump का संदेश: मेड इन यूएसए हो iPhone
Trump ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि मैंने पहले ही Tim Cook को साफ कह दिया था कि जो iPhone अमेरिका में बिके, वे यहीं पर बने होने चाहिए – ना कि भारत या किसी और देश में। यह बयान ऐसे समय आया है जब Apple China के बाहर production diversify करने की रणनीति पर काम कर रहा है, और भारत इसमें एक अहम भूमिका निभा रहा है।
India as Apple’s Manufacturing Hub
Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक Apple इस समय India में लगभग 15% iPhones बना रहा है। कंपनी का लक्ष्य है कि इसे 2026 तक 25% तक बढ़ा दिया जाए। इंडिया को चाइना के ऑप्श के रूप में पेश करने की कोशिश की जा रही है।
Apple के मुख्य contractor Foxconn ने हाल ही में भारत में अपने निवेश को बढ़ाया है:
फॉक्सकॉन का तमिलनाडु में 1.49 बिलियन डॉलर का निवेश
Tamil Nadu के Kanchipuram में display module plant लगाया जाएगा।
यह प्रोजेक्ट Foxconn की भारतीय सहायक कंपनी Yuzhan Technologies (India) Pvt Ltd द्वारा संचालित होगा। परियोजना लागत: 1.49 बिलियन डॉलर अनुमोदित: तमिलनाडु सरकार (अक्टूबर 2024)है।
अगर Trump की चेतावनी को गंभीरता से लिया जाए तो: Apple को higher import cost का सामना करना पड़ सकता है। US में iPhones की कीमतें बढ़ सकती हैं। भारत की भूमिका, जो China Plus One strategy के तहत बढ़ रही है, खतरे में पड़ सकती है।
