नई दिल्ली. पंजाब का ‘मोस्ट वांटेड’ गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ़ विकी गौंडर शुक्रवार शाम राजस्थान के गंगानगर जिले में पंजाब पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया. गौंडर के साथ एक और इनामी बदमाश प्रेमा लाहोरिया भी इस मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया, जबकि मुठभेड़ के दौरान घायल हुए एक और अपराधी सुखप्रीत सिंह ने बाद में अबोहर अस्पताल में दम तोड़ दिया.
2016 में ‘नाभा जेल ब्रेक’ के बाद से था फरार; फेसबुक पर पुलिस का उडाता था मजाक
विकी गौंडर सितम्बर 2016 में पंजाब की ‘हाई सिक्यूरिटी’ नाभा जेल से फरार हो गया था. फरार होने के बाद उसने प्रतिद्वंदी गैंग के तीन बदमाशों को भी मौत के घात उतार दिया था. पंजाब पुलिस लाख कोशिशों के बाद भी उसे पकड़ नहीं पा रही थी. गौंडर इसी बात पर अक्सर फेसबुक पर पंजाब पुलिस का मजाक उडाता था और चिढ़ाने वाली पोस्ट्स लिखता था.
पंजाब पुलिस के स्पेशल ओपरेशन सेल के महानिदेशक नीलाभ किशोर ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भारती कराया गया है. बदमाशों के पास के 32 बोर की दो पिस्तौलें और एक अन्य हथियार बरामद हुआ है.
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर के पंजाब पुलिस को इस सफलता के लिए बधाई दी है.