नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों पहले हुए बीजेपी नेता शिव कुमार की हत्या के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हत्यारों के पास से पल्सर, बाइक और हथियार भी बरामद किए हैं.
क्या है मामला- उत्तर प्रदेश: दादरी में दिनदहाड़े बीजेपी नेता पर अधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत
3 आरोपियों में से गिरफ्तार एक आरोपी अरुण का मानना है कि उसने बदला लेने की वजह से इस हत्या को अंजाम दिया है. अरुण के अनुसार 2004 में उसके पिता की हत्या शिव कुमार ने ही कराई थी और उसे ऐक्सिडेंट का रूप दे दिया था.
गिरफ्तार हुए बदमाश अरुण यादव पर हत्या का, धर्मदत्त शर्मा पर लोकेशन बताने का आरोप है. इसके अलावा तीसरा आरोपी सुपारी किलर है.