शिमला. हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने विजय चौहान को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किया है.
विजय चौहान को शिमला लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा विक्रमादित्य सिंह ने शिमला लोकसभा युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार किया है.
जिसमें पच्छाद से सुधीर ठाकुर, जुब्बल से कपिल, चिडगांव से प्रवीण चौहान, रोहडू से रवि रावत, रामपूर से अंकूर शर्मा, रोहडू से सुशील चौहान व ललित ठाकुर, शिलाई से दिनेश सिंगटा, शिमला से उषा मेहता, उतम ठाकुर और सिरमौर से विनोद कण्ठ को महासचिव नियुक्त किया है.
श्री रेणुका जी से श्रवण नेगी, रोहनाट से अजय चैहान, शिल्लाई से शशि कपूर, रोहडू से जीवन ठाकुर व मोनिता चैहान, चिडगांव से विरेन्द्र नेगी, जुब्बल कोटखाई से जगदीश कुमार, बलदेव सिंह संगटिया और राकेश को सचिव नियुक्त किया हैं.
ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी.