हमीरपुर : इंजिनियर विनोद ठाकुर को राज्य औद्योगिक विकास निगम का निदेशक नियुक्त किया गया है. इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. उल्लेखनीय है कि विनोद ठाकुर मई माह में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे. इससे पहले विनोद ठाकुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा युवा मोर्चा और भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
जिला परिषद का चुनाव विनोद ठाकुर से निर्दलीय लड़ा था और उस चुनाव में उन्हें जीत भी मिली थी. विनोद ठाकुर को राज्य औद्योगिक विकास निगम का निदेशक नियुक्त करने पर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा, सुजानपुर बीडीसी के उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर, खुशहाल जगोता, जिला परिषद की सदस्य गौरां देवी सहित विभिन्न लोगों ने बधाई दी तथा विनोद ठाकुर की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार भी व्यक्त किया गया है.
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि विनोद ठाकुर एक कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं तथा कांग्रेस में शामिल होने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उनका पूरा मान सम्मान किया है. इस अवसर पर विनोद ठाकुर ने भी राज्य औद्योगिक विकास निगम का निदेशक के पद पर नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनको जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी उसका ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा।