नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय टीम के होटल के पास हिंसा की ख़बर आई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जोहानिसबर्ग के जिस होटल में भारतीय टीम रूकी हुई है उसके आस-पास की स्थिती बेहद गंभीर बनी हुई है.
भारतीय टीम इस वक़्त दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है. ख़बरों के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के कई इलाकों में ईएफएफ (इकॉनोमिक्स फ्रीडम फाइटर्स) नाम का एक संगठन हिंसक विरोध प्रदर्शन कर रहा है. जिसके बाद भारतीय टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
प्रदर्शनकारियों ने कई शहरों में प्रदर्शन किया. इस हिंसक प्रदर्शन में कई मॉल में तोड़फोड़ की गई और मल्टीनेशनल शोरूम को भी नुकसान पहुंचाया है.