सोलन (कसौली). सोलन के कसौली में रैली करते हुए वीरभद्र सिंह ने पहले नोटबन्दी कर लोगों की कमर तोड़ी फिर गब्बर सिंह टैक्स लगा कर लोगों को मरने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा का जोर चले तो वो मुर्दों को जलाने पर भी टैक्स लगा दे.
इसी के साथ उन्होने कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को जिताने के लिये लोगों से भाजपा के खिलाफ मतदान करने को कहा.
धर्मपुर रैली
धर्मपुर में कांग्रेस नेता वीरभद्र सिह के पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. कांग्रेस के कद्दावर नेता वीरभद्र सिंह ने कसौली में जनसभा को संबोधित कर सोलन की किलेबंदी करना शुरू कर दिया.
मालूम हो कि सीएम वीरभद्र सोलन के अर्की से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं. अपने हलके की पहली चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होने सभी कार्यकर्ताओं को पुराने गिले-शिकवे भूल कर एक हो जाने का संकेत दिया.
यह आह्वान वीरभद्र की आशंका की ओर इशारा करता है क्योंकि कार्यकर्ताओं की आपसी फूट की वजह से पिछली बार कांग्रेस के हाथों से यह सीट निकल चुकी थी और भाजपा दूसरी बार यहाँ से विजयी रही थी.
राज्य के चुनावी ट्रेंड को देखते हुए भाजपा के इस बार आने की संभावना बलवती है और इस रवायत को बदलने के लिये कांग्रेस को एक एक सीट की जरूरत है इस लिए लिए वीर भद्र किसी भी तरह का जोखिम उठाना नहीं चाहते और हर हालत में जिला सोलन की पाँचों सीटें हासिल कर कांग्रेस को मजबूत करना चाहते है.