शिमला. राज्य में होने वाले पंचायत चुनावों में अबकि बार 389 नई पंचायतों में प्रधान पहली बार चुने जाएंगे. इस बार कुल 412 नई पंचायतों का गठन किया गया था. इनमें से 23 पंचायतों को शहरी निकाय में शामिल किया गया हैं. इन पंचायतों के वोटर पहली बार शहरी निकायों के चुनाव में वोटालेंगे.
तीन नए नगर निगमों, नगर परिषद और नगर पंचायतों में 23 पंचायत क्षेत्र शामिल हुए
राज्य में पिछली बार हुए पंचायत चुनावों में नगर निगम धर्मशाला में कुल 17 पंचायतें शामिल की गई थीं. इसके बाद कुल 3226 पंचायतों के चुनाव कराए गए थे. इस बार कुल 389 नई पंचायतें गठित की गई हैं. इनको मिलाने के बाद राज्य में कुल पंचायतों की संख्या बढ़कर 3615 तक पहुंच गई है. तीन नए नगर निगमों, नगर परिषद और नगर पंचायतों में 23 पंचायत क्षेत्र शामिल हुए हैं.
राज्य के 12 जिलों में कुल 3615 पंचायतें
नई बनी 389 पंचायतों के गठन के बाद जिलों में पंचायतों की संख्या बढ़ने के साथ वार्डों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है. इन पंचायतों के गठन के बाद जिलों में पंचायतें, पंचायतों के वार्ड पंचायत समिति के वार्डों और जिला परिषद के वार्डों की संख्या इस प्रकार रहेगी.
राज्य के 12 जिलों में कुल 3615 पंचायतें हो गई हैं. इन पंचायतों के कुल वार्ड 21384 रहेंगे. इसके अलावा पंचायत समिति के वार्डों की संख्या 1792 और जिला परिषदों के वार्डों की संख्या 249 रहेगी.
जिला | पंचायतें | वार्ड | पंचायत समिति वार्ड | जिला परिषद वार्ड |
शिमला | 412 | 2,304 | 201 | 24 |
चंबा | 309 | 1771 | 136 | 18 |
हमीरपुर | 248 | 1,430 | 125 | 18 |
कांगड़ा | 814 | 4,785 | 359 | 54 |
किन्नौर | 73 | 389 | 45 | 10 |
कुल्लू | 235 | 1,387 | 103 | 14 |
लाहौल-स्पीति | 45 | 227 | 125 | 10 |
मंडी | 559 | 3,271 | 249 | 36 |
सोलन | 240 | 1,524 | 118 | 17 |
सिरमौर | 259 | 1,601 | 120 | 17 |
बिलासपुर | 176 | 1140 | 97 | 14 |
ऊना | 245 | 1,555 | 114 | 17 |