मंडी (धर्मपुर). भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की संयोजक वंदना गुलेरिया की अध्यक्षता में हुई. जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर महिला मोर्चा महिलाओं का सम्मेलन करवाएगी. जिसमें 5 हजार से ज्यादा महिलाएं भाग लेंगी और इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सिंचाई और जनस्वास्थ्य, उद्यान और सैनिक कल्याण मन्त्री ठाकुर महेन्द्र ङ्क्षसह विशेष रूप से उपस्थित होगें.
बैठक में उपस्थित महिलाओं को सम्बोंधित करते हुए वंदना गुलेरिया ने कहा कि महिलाएं सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाती है और जहां घर के कार्यों में व्यस्त होती है. वहीं वह साथ में सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ भाग लेती है और आज समाज को चलाने में भी महिलाओं का विशेष योगदान है.
उन्होंने कहा कि महिलाएं दिन-प्रतिदिन हर क्षेत्र में एक के बाद एक ऊंचाईयां छू रही है तथा आज केन्द्र सरकार के मुख्य तीन मुख्य पदों में भी महिला बैठी हुई है.
उन्होंने कहा कि चाहे पढ़ाई का क्षेत्र हो या फिर खेल का क्षेत्र हो या फिर अन्य क्षेत्र हो महिलाएं कहीं भी पीछे नहीं है हर जगह देश का नाम रोशन कर रही है . उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वह 8 मार्च को होने वाले महिला सम्मेलन के लिए अभी से कमर कस लें और क्षेत्र के सभी महिला मंडलों को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित करें.