मंडी(सुंदरनगर). मंडी जिला के सुंदरनगर के भरजवाणु में रविवार को एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. व्यक्ति ने उस समय फंदा लगाया जब घर पर कोई भी मौजूद नहीं था.
पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया और मृतक पवन कुमार (32 वर्ष) के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमात्म के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर भेज दिया गया है.
आप को बता दें की मृतक दो साल दुबई में नौकरी कर चूका है और पिछले कुछ समय से घर के समीप छोटी सी टायर रिपयेर की दुकान करता था, लेकिन आत्महत्या का कारण पता अभी तक नहीं लग पाया है. मृतक पवन कुमार का एक सात साल का बेटा, पत्नी और मां है.
वहीं घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी सुंदरनगर तरणजीत सिंह ने बताया की व्यक्ति ने अपने ही घर में दुप्पटे से लटक अपनी जान दे दी है. शव का पोस्टमात्म करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है. उन्होंने कहा की व्यक्ति ने आत्महत्या जैसा इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इस की हर पहलु को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है.