शिमला. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में इस बार कुल 1708 नेत्रहीन मतदाता हैं. इन मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया में शामिल करने के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. यह मतदाता ब्रेल वोटर स्लिप के जरिये मतदान करेंगे. ब्रेल के माध्यम से अपने प्रत्याशी का चयन करेंगे और अपने मत का प्रयोग करेंगे.
ये भी पढ़ें-मैं अक्षम होकर भी सक्षम, तो आप क्यों नहीं?
सहायक चुनाव आयुक्त डीके रत्न ने कहा कि दिव्यांगों के लिए आयोग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं. संबंधित बूथों पर व्हील चेयर ले जाने के लिए रैम्प, ब्रेल वोटर स्लीप, सहयोग के लिए वॉलेंटियर और जहां सम्भव हो वहां गाड़ी की भी व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि दिव्यांग समाज का हिस्सा है और उनका लोकतंत्र के इस महापर्व में बराबर का योगदान है.