हमरीपुर(भोरंज). उपमंडल के भरेड़ी कस्बे में दोपहर 12 बजे के करीब एक ट्रक फंस गया. इस कारण करीब एक घंटे तक भरेड़ी कस्बे में जाम लगा रहा. जाम लगने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
जानकारी के अनुसार ट्रक (एचपी 69- 2026) भरेड़ी की तरफ आ रहा था. पहली गांव के पास चढ़ाई होने के कारण फंस गया, जिस कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. इसी कारण जाहु जाने वाली बसें वाया बडैहर होकर जाने लगीं. लेकिन वहां भी एक ट्रैक्टर चालक ने गलत ढंग से सड़क पर ट्रैक्टर पार्क कर दिया. जिसकी वजह से आधा घंटा तक जाम लगा रहा.
काफी बहसबाजी के बाद ट्रैक्टर हटाने के बाद ही जाम खुला. इस आलम में लोग लोक निर्माण विभाग को कोसते नजर आए. काफी मशक्कत के बाद ट्रक को डेढ़ घंटे के बाद निकाला गया उसके उपरांत ही उक्त मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सका.