नई दिल्ली. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता Ajit Pawar का बुधवार की सुबह एक विमान हादसे में निधन हो गया। DGCA के अनुसार, मुंबई से बारामती आ रहा चार्टर्ड विमान रनवे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए अजित पवार को “leader of the people with strong grassroots connect” बताया। उन्होंने कहा कि अजित पवार का प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा।
PM Modi और Amit Shah ने CM Fadnavis से की बात
हादसे की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली।
DGCA ने दी हादसे की जानकारी
DGCA के मुताबिक, Learjet 45 (Aircraft VT-SSK) लैंडिंग के समय रनवे से फिसल गया और टकराने के बाद उसमें आग लग गई। विमान को मुंबई से चार्टर किया गया था।
परिवार और पार्टी नेता बारामती रवाना
अजित पवार की पत्नी Sunetra Pawar, सांसद Supriya Sule, और NCP के वरिष्ठ नेता बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। अंतिम संस्कार बारामती में किए जाने की संभावना है।
Ajit Pawar Political Career
1991 में बारामती से पहली बार Lok Sabha पहुंचे
सात बार Baramati Assembly Constituency से विधायक
महाराष्ट्र की राजनीति में एक मजबूत mass leader के रूप में पहचान
Amit Shah, Rajnath Singh समेत नेताओं ने जताया शोक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे NDA परिवार के लिए “व्यक्तिगत क्षति” बताया, जबकि रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने इसे महाराष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति कहा।
जांच के आदेश
DGCA ने विमान हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
