रांची. बिजली दर में प्रस्तावित वृद्धि के विरोध में ओरमांझी प्रखंड आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना का आयोजन शनिवार को किया. धरना में प्रस्तावित बढ़ोत्तरी को सरकार से वापस लेने की मांग की गई. इस एक दिवसीय धरना की अध्यक्षता आजसू पार्टी ओरमांझी प्रखंड के अध्यक्ष दिगंबर महतो ने तथा कार्यक्रम का संचालन प्रखंड के मीडिया प्रभारी तसलीम अंसारी ने किया.
धरना के उपरांत पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष दिगंबर महतो के नेतृत्व में सहायक विद्युत अभियंता, झारखंड विद्युत निगम लिमिटेड से मिलकर मांग पत्र सौंपा.
धरना में प्रखंड उपाध्यक्ष खिलेश्वर महतो, बुद्धिजीवी मंच के सचिव रामनन्दन महतो, बुद्धिजीवी मंच के उपाध्यक्ष उसमान अंसारी, संतोष प्रजापति, धनेश्वर महतो, आनंद महतो, अमित चैधरी, संजय तिर्की, महेश प्रजापति, फुलेंद्र महतो, अकबर खान, सुरेश महतो, शंकर महतो, अर्यन महतो, अंजू देवी, उर्मिला देवी, रंजिता देवी, संतोषि देवी, मुन्नी देवी, लक्ष्मी देवी, सुमन देवी, सुरजंती देवी, मसुद अंसारी, ललित सिंह, समाउल्ला अंसारी सहित बड़ी संख्या में आजसू कार्यकर्ता मौजूद रहे.