नई दिल्ली. गृहमंत्री अमित शाह ने देशभर में नए लेबर कोड के लागू होने पर देश के मजदूरों और कामगार वर्ग को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तैयार किए गए ये लेबर कोड देश के श्रम कानून इतिहास का सबसे बड़ा सुधार हैं।
अमित शाह ने कहा कि नए कोड मजदूरों को न्यूनतम मज़दूरी, सोशल सिक्योरिटी, महिला श्रमिकों के लिए समान अवसर, और गिग व अनऑर्गेनाइज्ड वर्कर्स को कानूनी पहचान प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ये कानून न केवल मजदूरों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएंगे, बल्कि दुनिया के लिए एक आदर्श मॉडल भी बनेंगे।
दशकों पुराने श्रम कानूनों को सरल बनाने की बड़ी पहल
केंद्र सरकार ने कल देशभर में चार नए लेबर कोड लागू करने का ऐलान किया, जिनका उद्देश्य पुराने और जटिल श्रम कानूनों को सरल और आधुनिक बनाना है। सरकार के अनुसार, नए श्रम कानूनों के तहत सभी मजदूरों को समय पर न्यूनतम वेतन,युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर,महिलाओं को Equal Pay और सम्मान,देश के 40 करोड़ वर्कर्स को सोशल सिक्योरिटी फिक्स्ड-टर्म कर्मचारियों को एक साल की नौकरी के बाद ग्रेच्युटी का अधिकार सुनिश्चित किया गया है। सरकार का कहना है कि इन सुधारों से वर्कर-फ्रेंडली माहौल बनेगा और देश के आर्थिक ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।
