नई दिल्ली. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ग्यानेश कुमार ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की पूरी रूपरेखा घोषित की। उन्होंने बताया कि इस बार राज्य में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को। वहीं, मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी और पूरी चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर 2025 तक पूरी कर ली जाएगी।
ग्यानेश कुमार ने कहा, “बिहार में दो चरणों में मतदान होगा — 6 और 11 नवंबर को। मतगणना 14 नवंबर को होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती को अंतिम दो राउंड से पहले पूरा करना अनिवार्य किया गया है।”
निर्वाचन आयोग के अनुसार, बिहार की कुल 243 सीटों में से 122 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होगा।
इस बार की मतदाता सूची के अनुसार, कुल 7.42 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं। जून 2024 तक यह संख्या 7.89 करोड़ थी, लेकिन संशोधित ड्राफ्ट सूची में 65 लाख नाम हटाए गए, जिसके बाद 1 अगस्त 2025 तक यह आंकड़ा 7.24 करोड़ रह गया।
बिहार चुनाव 2025 की प्रमुख तारीखें
पहला चरण मतदान: 6 नवंबर 2025
दूसरा चरण मतदान: 11 नवंबर 2025
मतगणना: 14 नवंबर 2025
पूरी प्रक्रिया समाप्त: 16 नवंबर 2025
कुल सीटें: 243
दूसरे चरण की सीटें: 122
कुल मतदाता: 7.42 करोड़
दूसरे चरण में जिन 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, उनकी सूची:
- वाल्मीकिनगर
- रामनगर (अनुसूचित जाति)
- नरकटियागंज
- बगहा
- लौरिया
- नऊतन
- चनपटिया
- बेतिया
- सिकटा
- रक्सौल
- सुगौली
- नरकटिया
- हरसिद्धि (अनुसूचित जाति)
- गोविंदगंज
- केसरिया
- कल्याणपुर
- पिपरा
- मधुबन
- मोतिहारी
- चिरैया
- ढाका
- शिवहर
- रीगा
- बथनाहा (अनुसूचित जाति)
- परिहार
- सुरसंड
- बाजपट्टी
- सीतामढ़ी
- रननीसैदपुर
- बेलसंड
- हरलाखी
- बेनीपट्टी
- खजौली
- बाबूबरही
- बिस्फी
- मधुबनी
- राजनगर (अनुसूचित जाति)
- झंझारपुर
- फुलपरास
- लौकहा
- निर्मली
- पिपरा
- सहरसा
- त्रिवेणीगंज (अनुसूचित जाति)
- छातापुर
- नरपतगंज
- रानीगंज (अनुसूचित जाति)
- फोर्ब्सगंज
- अररिया
- जोकीहाट
- सिकटी
- बहादुरगंज
- ठाकुरगंज
- किशनगंज
- कोचाधामन
- अमौर
- बैसी
- कसबा
- बनमनखी (अनुसूचित जाति)
- रूपौली
- धमदाहा
- पूर्णिया
- कटिहार
- कदवा
- बलरामपुर
- प्राणपुर
- मनीहारी (अनुसूचित जनजाति)
- बरारी
- कोरहा (अनुसूचित जाति)
- बिहपुर
- गोपालपुर
- पीरपैंती (अनुसूचित जाति)
- कहलगांव
- भागलपुर
- सुल्तानगंज
- नाथनगर
- अमरपुर
- ढोरैया (अनुसूचित जाति)
- बांका
- कटोरिया (अनुसूचित जनजाति)
- बेलहर
- रामगढ़
- मोहनिया (अनुसूचित जाति)
- भभुआ
- चैनपुर
- चेनारी (अनुसूचित जाति)
- सासाराम
- करगहर
- दिनारा
- नोखा
- डेहरी
- करकट
- अरवल
- कूर्था
- जहानाबाद
- घोसी
- मखदूमपुर (अनुसूचित जाति)
- गोह
- ओबरा
- नवीनगर
- कुटुंबा (अनुसूचित जाति)
- औरंगाबाद
- रफीगंज
- गुरुआ
- शेरघाटी
- इमामगंज (अनुसूचित जाति)
- बाराचट्टी (अनुसूचित जाति)
- बोधगया (अनुसूचित जाति)
- गया टाउन
- टेकारी
- बेलागंज
- अत्री
- वजीरगंज
- राजौली (अनुसूचित जाति)
- हिसुआ
- नवादा
- गोविंदपुर
- वरसलीगंज
- सिकंदरा (अनुसूचित जाति)
- जमुई
- झाझा
- चकाई
पिछली दो विधानसभा चुनावों की झलक
बिहार चुनाव 2015
राजद (RJD): 80 सीटें | वोट शेयर 18.8%
कांग्रेस (INC): 27 सीटें | वोट शेयर 6.8%
जदयू (JDU): 71 सीटें | वोट शेयर 17.3%
भाजपा (BJP): 53 सीटें | वोट शेयर 25%
अन्य दल: 8 सीटें | वोट शेयर 22.5%
2015 में नीतीश कुमार, लालू यादव और कांग्रेस का महागठबंधन भारी बहुमत से जीता था, लेकिन 2017 में नीतीश कुमार ने इस गठबंधन से अलग होकर NDA (भाजपा) के साथ सरकार बनाई।
बिहार चुनाव 2020
2020 में नीतीश कुमार ने NDA के साथ चुनाव लड़ा और 125 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया।
अगस्त 2022 में उन्होंने भाजपा से नाता तोड़कर RJD-कांग्रेस गठबंधन (महागठबंधन) के साथ सरकार बनाई, लेकिन जनवरी 2024 में फिर से NDA में वापसी कर ली।
बिहार चुनाव 2025 का समीकरण
इस बार मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है।
NDA गठबंधन: जदयू, भाजपा, लोजपा (रामविलास), हम, RLSP
INDIA गठबंधन: राजद, कांग्रेस, CPI(ML), CPI, CPM, वीआईपी
नया खिलाड़ी: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज