नई दिल्ली. दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। सोमवार सुबह राजधानी का Air Quality Index (AQI) ‘Very Poor’ श्रेणी में दर्ज किया गया। Central Pollution Control Board (CPCB) के अनुसार, सुबह 7 बजे तक दिल्ली का औसत AQI 345 रिकॉर्ड किया गया। शहर के ऊपर धुंध की मोटी परत छाई रही, जिससे दृश्यता भी प्रभावित हुई।
दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण: इंडिया गेट पर लोगों का प्रदर्शन
लगातार बिगड़ती हवा को लेकर रविवार को India Gate पर कई लोगों ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पर्यावरण कार्यकर्ताओं के साथ कई माएं और उनके बच्चे शामिल हुए। उनका कहना था कि सरकार को तुरंत कदम उठाकर “साफ हवा” सुनिश्चित करनी चाहिए।
दिल्ली के प्रमुख इलाकों में AQI का हाल
| क्षेत्र | AQI स्तर |
|---|---|
| आनंद विहार | 379 |
| अशोक विहार | 367 |
| आईटीओ | 376 |
| चांदनी चौक | 360 |
| ओखला फेज-2 | 348 |
| जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम | 316 |
| IGI एयरपोर्ट (T3) | 305 |
| जहांगीरपुरी | 389 |
| लोधी रोड | 314 |
| नजफगढ़ | 335 |
| रोहिणी | 390 |
| आरके पुरम | 363 |
| वज़ीरपुर | 397 |
दिल्ली से सटे इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता चिंताजनक है।
नोएडा के सेक्टर 62 में AQI 342, सेक्टर 1 में 325 और सेक्टर 116 में 339 रहा।
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-III और V में AQI क्रमशः 316 और 314 दर्ज किया गया।
गुरुग्राम के सेक्टर 51 में AQI 327 रहा, जबकि फरीदाबाद के न्यू इंडस्ट्रियल टाउन और सेक्टर 11 में AQI अपेक्षाकृत बेहतर 230 और 238 रहा।
CPCB की रेटिंग के अनुसार AQI की श्रेणियां
- 0-50: Good
- 51-100: Satisfactory
- 101-200: Moderate
- 201-300: Poor
- 301-400: Very Poor
- 401-500: Severe
फिलहाल नहीं लगेंगे GRAP-3 के प्रतिबंध: CAQM
Commission for Air Quality Management (CAQM) ने फिलहाल GRAP Stage-3 लागू न करने का फैसला लिया है।
रविवार शाम को GRAP उपसमिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसमें दिल्ली के AQI में हल्का सुधार देखा गया।
रविवार सुबह 10 बजे AQI 391 था, जो दोपहर 4 बजे तक घटकर 370 और शाम 5 बजे 365 दर्ज किया गया।
IMD (India Meteorological Department) और IITM (Indian Institute of Tropical Meteorology) के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में हवा “Very Poor” श्रेणी में बनी रहेगी, लेकिन “Severe” स्तर तक नहीं पहुंचेगी।
इसलिए फिलहाल Stage 1 और Stage 2 के प्रतिबंध जारी रहेंगे।
क्या हैं GRAP Stage 3 के तहत प्रतिबंध?
गैर-जरूरी निर्माण कार्यों पर पूरी तरह रोक
कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड में पढ़ाई
BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियों (4-व्हीलर) पर रोक
दिव्यांग व्यक्तियों को छूट
NCR के सभी जिलों में सख्त निगरानी
GRAP (Graded Response Action Plan) को सर्दियों में लागू किया जाता है, ताकि प्रदूषण पर नियंत्रण रखा जा सके।
क्यों बिगड़ती है दिल्ली की हवा?
हर साल सर्दियों में मौसमी हालात, वाहन उत्सर्जन, पराली जलाना, पटाखे और स्थानीय धूल प्रदूषण के कारण दिल्ली-एनसीआर की हवा खतरनाक स्तर तक पहुंच जाती है।
