नई दिल्ली. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को लोकसभा में आम बजट 2018-19 पेश किया. आइए जानते हैं बजट में सरकार ने में कृषि को लेकर क्या घोषणाएं की है-
बजट में किसानों के लिए क्या ऐलान
-किसान क्रेडिट कार्ड में विस्तार
-कृषि कर्ज को 1 लाख करोड़ बढ़ाकर 11 लाख करोड़ किया गया
-हर खेत में सिचाई के लिए प्रधानमंत्री सिचाई योजना
-22 हजार हाट कृषि बाजार में बदले जाएंगे
-कृषि उपज के लिए जिला स्तर पर औद्योगिक कलस्टर जैसा सिस्टम बनाया जाएगा
-फूड प्रोसेसिंग को 1400 करोड़ रुपए का बजट: उम्मीद कि मैकडोनाल्ड और डोमिनो के भारतीय संस्करण सामने आएंगे
-जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा
-मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए विशेष कोष
-पशुपालकों को भी किसान क्रेडिट कार्ड मिलेगा
-कृषि उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर, 275 मिलियन टन खाद्यान का उत्पादन
-42 मेगा फूड पार्क बनाए जाएंगे
-सरकार किसानों को लागत का डेढ़ सौ परसेंट न्यूनतम समर्थन मूल्य देने को प्रतिबद्ध
-फसल की मांग, दाम तय करने के लिए अलग सिस्टम बनाया जाएगा