ऊना : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना में भाजपा पदाधिकरियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में सत्ती ने परिवर्तन रथ यात्रा के ऊना दौरे की रुप रेखा तैयार की. इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी. सत्ती ने कहा कि भाजपा की रथ यात्रा से कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से बौखला गई है. इसीलिए कांग्रेस के नेता भाजपा की रथ यात्रा को फ्लॉप बता रहे हैं.
परिवर्तन रथ यात्रा कांग्रेस की हार में कील साबित होगी: सतपाल सिंह
Leave a comment