नई दिल्ली: विकास से विकास की दिशा में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने देश की पहली डेंगू वैक्सीन ‘QDENGA’ को बाजार में इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। यह वैक्सीन टाकेडा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया द्वारा विकसित की गई है और इसे 4 से 60 साल के लोगों के लिए मंजूरी मिल गई है।
बिना Dengue Test के भी लग सकेगी Vaccine
कंपनी के अनुसार, QDENGA की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे लगवाने से पहले यह जांच कराने की जरूरत नहीं होगी कि व्यक्ति को पहले कभी डेंगू हुआ है या नहीं। यानी यह वैक्सीन उन लोगों को भी लगाई जा सकती है जिन्हें पहले डेंगू नहीं हुआ और उन लोगों को भी जिन्हें पहले संक्रमण हो चुका है।
चारों प्रकार के Dengue Virus से सुरक्षा
QDENGA एक Live-Attenuated Tetravalent Vaccine है, जिसे डेंगू वायरस के चारों प्रकार DENV-1, DENV-2, DENV-3 और DENV-4 से सुरक्षा देने के लिए तैयार किया गया है। इससे डेंगू संक्रमण के गंभीर मामलों को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
40 से अधिक देशों में पहले से मिल चुकी है मंजूरी
यह वैक्सीन पहले ही 40 से अधिक देशों में मंजूरी प्राप्त कर चुकी है। इनमें European Union, United Kingdom, Brazil, Indonesia और Argentina जैसे देश शामिल हैं। इसके अलावा World Health Organization (WHO) ने भी QDENGA को Prequalification प्रदान की है, जो इसकी गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावशीलता की पुष्टि करता है।
भारत में डेंगू का बढ़ता खतरा
भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां डेंगू के सबसे अधिक मामले सामने आते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, Urbanisation, Climate Change, बढ़ती आबादी और मच्छरों के बदलते आवास के कारण पिछले दो दशकों में डेंगू के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। वैश्विक स्तर पर डेंगू के कुल मामलों में भारत की हिस्सेदारी लगभग एक-तिहाई मानी जाती है।
डेंगू नियंत्रण में मिल सकती है बड़ी मदद
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि QDENGA को मंजूरी मिलने से भारत में डेंगू की रोकथाम को नई मजबूती मिलेगी। हालांकि, वैक्सीन के साथ-साथ मच्छरों से बचाव, साफ-सफाई और जलभराव रोकने जैसे उपाय भी डेंगू नियंत्रण के लिए उतने ही जरूरी रहेंगे।

