नई दिल्ली: National Highways Authority of India (NHAI) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए FASTag Annual Pass की फीस में संशोधन किया है। अब इस पास के लिए वाहन मालिकों को 3000 रुपये की जगह 3075 रुपये चुकाने होंगे।
Ministry of Road Transport and Highways के अनुसार यह नई फीस अगले महीने की पहली तारीख से लागू होगी। यानी FASTag Annual Pass लेने वाले वाहन मालिकों को अब 75 रुपये अधिक देने होंगे।
किन वाहनों पर लागू होगा
नई दरें केवल वैध FASTag वाले गैर-व्यावसायिक (Non-Commercial) वाहनों पर लागू होंगी। यह पास देशभर के 1000 से अधिक टोल प्लाजा पर मान्य होगा, जो राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे पर स्थित हैं।
क्या है FASTag Annual Pass
FASTag Annual Pass एक ऐसी सुविधा है जिसमें वाहन मालिक को बार-बार FASTag रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होती।
एक बार शुल्क देने पर 1 साल की वैधता मिलती है
या फिर 200 टोल क्रॉसिंग तक यह पास मान्य रहता है
यह सुविधा केवल नॉन-कमर्शियल वाहनों के लिए उपलब्ध है
इस सुविधा से नियमित रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को काफी सुविधा मिलती है, क्योंकि उन्हें हर बार टोल भुगतान की चिंता नहीं करनी पड़ती।
FASTag क्या है
FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है, जिसमें वाहन की विंडस्क्रीन पर लगाए गए टैग के जरिए टोल प्लाजा पर बिना रुके ऑटोमैटिक भुगतान हो जाता है। इससे टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारें कम होती हैं और यात्रा तेज हो जाती है।
