नई दिल्ली. जून 2025 की शुरुआत के साथ ही आम लोगों के रोजमर्रा के खर्चों और बैंकिंग से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। चाहे वो UPI transaction speed हो या फिर LPG और CNG की कीमतों में बदलाव, ये सभी परिवर्तन आपके बजट को प्रभावित कर सकते हैं। आइए जानते हैं 1 जून 2025 से लागू होने वाले 5 सबसे अहम बदलाव, जिनका सीधा असर आपकी जेब और डिजिटल लेनदेन पर पड़ेगा।
1. EPFO 3.0 लॉन्च: EPF निकालना होगा आसान
सरकार 1 जून से EPFO 3.0 का नया वर्जन लॉन्च करने जा रही है। इस नए सिस्टम के बाद 9 करोड़ से ज्यादा EPF खाताधारक सीधे ATM के जरिए EPF withdrawal कर सकेंगे। इससे प्रोसेस न केवल तेज़ होगा बल्कि पहले के मुकाबले काफी user-friendly भी बन जाएगा।
2. LPG और CNG Gas Price Review
हर महीने की पहली तारीख को LPG cylinder prices और CNG rate की समीक्षा की जाती है। जून की शुरुआत में गैस की कीमतों में बदलाव संभव है, जो सीधे आपके monthly kitchen budget को प्रभावित कर सकता है। इसलिए 1 जून की सुबह गैस कंपनियों की वेबसाइट या ऐप्स जरूर चेक करें।
3. UPI Transaction होंगे और Fast, बैंक शुरू करेंगे तैयारी
हालांकि NPCI का नया नियम 16 जून से प्रभावी होगा, लेकिन उसकी तैयारी 1 जून से ही शुरू हो जाएगी। नए नियम के तहत UPI transaction response time को 30 सेकंड से घटाकर 15 सेकंड किया जा रहा है। इससे आपके डिजिटल पेमेंट्स और फास्ट हो जाएंगे।
4. GST Invoice Format में होगा बदलाव
1 जून से GSTN Portal पर इनवॉइस जनरेट करने के नियमों में एक बड़ा बदलाव आ रहा है। अब से इनवॉइस नंबर में uppercase और lowercase (जैसे ABC और abc) को अलग नहीं माना जाएगा। इससे invoice validation में consistency आएगी और mismatches की समस्या घटेगी।
5. Kotak Mahindra Credit Card Rules में बदलाव
1जून 2025 से Kotak Mahindra Bank अपने क्रेडिट कार्ड यूज़र्स के लिए नए चार्ज स्ट्रक्चर लागू करेगा।
Auto-debit failure पर 2% पेनल्टी (₹450 से ₹5,000 तक)
Utility bill payments, education payments और currency conversion पर extra charges
यह नियम Kotak Solitaire, Infinite, Myntra Kotak, White Reserve और Signature कार्ड पर लागू नहीं होगा।
अगर आप बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट्स या रोजमर्रा के खर्चों में शामिल हैं, तो 1 जून से लागू होने जा रहे इन बदलावों को नजरअंदाज न करें। चाहे EPFO 3.0 के जरिए EPF निकालना हो या LPG price revision, ये सभी updates आपकी financial planning को प्रभावित कर सकते हैं।
