नई दिल्ली. गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान कई जगह से ईवीएम में गड़बड़ी की खबरें सामने आईं. सूरत, अमरेली, राजकोट और पोरबंदर समेत कई जगहों से ईवीएम में गड़बड़ी होने की बात कही गई.
वहीं पोरबंदर से ईवीएम के ब्लूटुथ से जुड़े होने की खबर सामने आई है. गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता अर्जुन मोढवाडिया ने शिकायत कर कहा कि ईवीएम ब्लूटुथ से जुड़ा हुआ है. जिसके बाद चुनाव आयोग के अधिकारी पोरबंदर के ठक्कर प्लॉट में पोलिंग बूथ पर पहुंचे.
विपक्ष से एक सुर में लगातार ईवीएम में गड़बड़ी की बात कही. संजय निरुपम, उमर अब्दुल्लाह, अहमद पटेल और लालू यादव सहित कई बड़े नेता ने ईवीएम पर सवाल उठाए. अहमद पटेल ने ट्वीट कर लिखा कि कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम के गड़बड़ होने की खबर आई है. निर्वाचन आयोग से इसे तुरंत जरूरी कदम उठाने का आग्रह करता हूं.
