सोलन. प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावो के मद्देनजर सोलन में शत प्रतिशत मतदान के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है. निर्वाचन विभाग द्वारा समय-समय पर लोगो को मतदान के लिए जागरूक व प्रेरित भी किया जा रहा है.
9 नवंबर को होने वाले चुनावो में सभी मतदान केंदों पर मतदाताओं के लिए सभी प्रकार की सुविधाओं को उपलब्ध करवाया जाएगा. मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी व शौचालयों की व्यवस्था का विशेषकर ध्यान दिया गया है. सभी मतदान केंद्रों पर जहां दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाता है उनके लिए व्हीलचेयर व उनकी मदद के लिए स्वयंसेवको को नियुक्त किया गया है. इस बार भी दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाता बिना लाइन में लगे अपने-अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे.
जिला निर्वाचन अधिकारी सोलन राकेश कंवर ने कहा कि जिला से शतप्रतिशत मतदान हो इसके लिए जिला निर्वाचन विभाग पूरी तरह से तैयार है. सभी मतदान केन्द्रो में सभी तरह की मुलभुत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है.