Himachal Assembly Election 2022 | देश के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में हो रहे चुनाव को लेकर सियासी दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में लगे हुए है. विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच हम आपको बता रहे हैं प्रदेश की एक-एक विधानसभा सीट का इतिहास और यहां का चुनावी समीकरण. आज हम बात करेंगे प्रदेश की पच्छाद विधानसभा सीट के बारे में जो जिला सिरमौर के अंतर्गत आती है.
हिमाचल प्रदेश का विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं इन सभी 68 विधानसभा सीटों का राजनीतिक समीकरण और इतिहास. आज हम बात करेंगे हिमाचल की पच्छाद विधानसभा सीट (पच्छाद असेम्बली सीट) के बारे में.
बता दें, हिमाचल प्रदेश की पच्छाद विधानसभा सीट जिला सिरमौर के अंतर्गत आती है. इस सीट पर 2012 से भाजपा का कब्जा है. 2017 विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार कश्यप को जीत हासिल हुई थी. 2012 से पहले इस सीट पर लगातार 30 साल तक कांग्रेस काबिज रही थी.
हिमाचल की पच्छाद सीट का सियासी अंकगणित
साल | पार्टी | विजेता |
1977 | जनता पार्टी | श्रीराम जख्मी |
1982 | निर्दलीय | गंगू राम |
1985 | कांग्रेस | गंगू राम |
1990 | कांग्रेस | गंगू राम मुसाफिर |
1993 | कांग्रेस | गंगू राम मुसाफिर |
1998 | कांग्रेस | गंगू राम मुसाफिर |
2003 | कांग्रेस | गंगू राम मुसाफिर |
2007 | कांग्रेस | गंगू राम मुसाफिर |
2012 | भाजपा | सुरेश कश्यप |
2017 | भाजपा | सुरेश कश्यप |
2019 | भाजपा (उपचुनाव) | रीना कश्यप |