नई दिल्ली. भारत में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसी दिन, 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था। यह दिन हिंदी भाषा की समृद्ध संस्कृति, विरासत और महत्व को याद दिलाने के लिए मनाया जाता है।
दिलचस्प बात यह है कि हिंदी के कई शब्द ऐसे हैं जो रोज़मर्रा की अंग्रेज़ी बातचीत में इस्तेमाल होते हैं, लेकिन अधिकतर लोगों को यह पता नहीं होता कि वे शब्द असल में हिंदी से आए हैं। आइए जानते हैं ऐसे 15 हिंदी शब्द जो आज अंग्रेज़ी में भी खूब बोले जाते हैं:
योग (Yoga) – संस्कृत से आया यह शब्द अब पूरी दुनिया में शारीरिक और मानसिक अभ्यास के रूप में जाना जाता है।
बंगला (Bungalow) – हिंदी शब्द बंगला, जिसका अर्थ एक मंज़िला घर होता है, अंग्रेज़ी में bungalow के रूप में लोकप्रिय हुआ।
जुगाड़ (Jugaad) – समस्या का चतुर और व्यावहारिक समाधान निकालने के लिए प्रयुक्त शब्द।
नमस्ते (Namaste) – संस्कृत से आया, जिसका अर्थ है “आपको नमन” और यह एक सम्मानजनक अभिवादन है।
चटनी (Chutney) – चटनी शब्द से बना, जो मसलों, फलों या सब्जियों को पीसकर बनाई जाने वाली स्वादिष्ट चटनी को दर्शाता है।
बाज़ार (Bazaar) – हिंदी शब्द बाज़ार का अर्थ है हलचल और गतिविधियों से भरा बाजार।
जंगल (Jungle) – संस्कृत जंगल से आया, जो घने और विशाल वन क्षेत्र के लिए इस्तेमाल होता है।
पंडित (Pandit) – मंदिर में पूजा करने वाले या धार्मिक कार्यों में दक्ष व्यक्ति को कहा जाता है।
शैम्पू (Shampoo) – हिंदी शब्द चंपो से बना, जिसका अर्थ है दबाना या मालिश करना। बाद में इसका अर्थ बाल धोने का पदार्थ हो गया।
ठग (Thug) – अपराधी, लुटेरा या हिंसक व्यक्ति के लिए इस्तेमाल होता है, यह शब्द हिंदी से लिया गया है।
पायजामा (Pajamas) – पायजामा यानी ढीली पतलून, जिसे ब्रिटिशों ने अपनाकर दुनिया भर में लोकप्रिय कर दिया।
लूट (Loot) – चोरी या जबरन छीने गए सामान के लिए प्रयुक्त शब्द, हिंदी से लिया गया।
गुरु (Guru) – ज्ञान, शिक्षा या आध्यात्मिक मार्गदर्शन देने वाले शिक्षक को दर्शाने वाला शब्द।
बंधन (Bandhan) – संबंध, जुड़ाव या भावनात्मक रिश्ता बताने के लिए प्रयोग होता है।
देसी (Desi) – देश से बना शब्द, जो भारत से जुड़ी चीज़ों या लोगों को दर्शाने के लिए इस्तेमाल होता है।
हिंदी दिवस पर यह जानना बेहद रोचक है कि हिंदी का प्रभाव न केवल भारत तक सीमित है, बल्कि पूरी दुनिया में इसकी छाप देखी जा सकती है। आज जब आप अंग्रेज़ी में इन शब्दों का उपयोग करें, तो यह याद रखिए कि आप हिंदी की समृद्ध परंपरा का हिस्सा हैं!