नई दिल्ली. Operation Sindoor के तहत भारतीय सेना की निर्णायक कार्रवाइयों से घबराए पाकिस्तान ने आखिरकार युद्धविराम (Ceasefire) की राह पकड़ ली है। India-Pakistan Military Standoff के बीच United States President Donald Trump ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक पोस्ट में दावा किया कि अमेरिका की मध्यस्थता के बाद दोनों देशों के बीच Complete and Immediate Ceasefire पर सहमति बन गई है।
हालांकि भारत सरकार के शीर्ष सूत्रों ने साफ किया कि ये समझौता अमेरिका की नहीं, बल्कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों के सीधे संवाद के ज़रिए हुआ है।
भारत सरकार ने की आधिकारिक पुष्टि
Foreign Secretary Vikram Misri ने एक प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी दी कि शनिवार (10 मई, 2025) दोपहर को पाकिस्तान के Director General of Military Operations (DGMO) ने भारतीय DGMO को कॉल किया। इस बातचीत के दौरान तय हुआ कि Indian Standard Time (IST) के अनुसार शाम 5:00 बजे से दोनों देश land, air, and sea में सभी तरह की सैन्य कार्रवाई बंद करेंगे।
विक्रम मिस्री कहा कि ये फैसला पूरी तरह bilateral communication का नतीजा है। किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की भूमिका नहीं है।
ट्रम्प का मध्यस्थता का दावा
ट्रंप ने Truth Social पर लिखा:अमेरिका की मध्यस्थता में रात भर चली बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण और तत्काल युद्धविराम हो गया है। दोनों देशों को बधाई।”
इस दावे ने दुनिया भर में हलचल मचा दी, लेकिन भारत ने इस बयान को Diplomatic Optics कहकर खारिज कर दिया।
पाकिस्तान ने भी संघर्ष विराम की पुष्टि की
Pakistan Foreign Minister Ishaq Dar ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर युद्धविराम की पुष्टि की। हालांकि, उन्होंने भारत पर किए गए failed attacks के लिए कोई खेद नहीं जताया। उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्र में regional peace and sovereignty बनाए रखने की कोशिश की है।पाकिस्तान अपनी क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना शांति के लिए प्रतिबद्ध है।
