शिमला (रामपुर बुशहर). लूहरी जलविद्युत परियोजना के बिथल कार्यालय में शनिवार को अंतरर्राष्ट्रीय जानवर दिवस मनाया गया. इस मौके पर अपने जीवन में शाकाहार अपनाने की शपथ ली गई.
प्रमुख आरएल नेगी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को शाकाहार अपनाने की शपथ दिलवाई. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमारे मौलिक अधिकार हैं, उसी प्रकार जानवरों को भी जीने का मौलिक अधिकार है. हमें अपने जीवन शैली में शाकाहार अपनाएं तो पर्यावरण को संतुलित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं. उन्होंने इस दिन की महत्ता को देखते हुए इसे समाज में सांझा करने की अपील की.
इस कार्यक्रम का संचालन प्रवीन सिंह नेगी वरिष्ठ अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन द्वारा किया गया. इस अवसर पर विकास महाजन उप महाप्रबंधक (सिविल), राजेंद्र, उप महाप्रबंधक (विद्युत), एसके भटनागर उप महाप्रबंधक (वित एवं लेखा) सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.