नई दिल्ली. Om Birla ने महिला सशक्तिकरण समिति (Committee on Empowerment of Women) का गठन कर दिया है। इस समिति की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ सांसद Daggubati Purandeswari को सौंपी गई है।
लोकसभा और राज्यसभा के कुल 28 सदस्य शामिल
नई समिति में लोकसभा के 18 और राज्यसभा के 10 सदस्यों को शामिल किया गया है। यह समिति महिलाओं से जुड़े मुद्दों, नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित मामलों पर सुझाव देगी।
लोकसभा से कई प्रमुख महिला सांसद शामिल
लोकसभा से समिति में शामिल प्रमुख सांसदों में Hema Malini, Harsimrat Kaur Badal और Iqra Choudhary के नाम शामिल हैं।
राज्यसभा से सुधा मूर्ति और पीटी उषा को जगह
राज्यसभा से इस समिति में Sudha Murty, PT Usha और Swati Maliwal समेत कई सदस्यों को शामिल किया गया है।
महिला मुद्दों पर काम करेगी समिति
महिला सशक्तिकरण समिति संसद की एक महत्वपूर्ण समिति मानी जाती है, जो महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सरकार की नीतियों और योजनाओं की समीक्षा करती है।
समिति विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के कामकाज का भी मूल्यांकन करती है, ताकि महिलाओं के कल्याण और अधिकारों से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके।
