शिमला. हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित मंडी रैली के लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को तैयारियों के लिए जिम्मेदारियां सौंपी हैं. राहुल की रैली 7 अक्तूबर को होने वाली है.
उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी हर्ष महाजन, महासचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी हरभजन सिंह भज्जी,
महासचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी रामलाल ठाकुर, प्रवक्ता हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी संजय सिंह चौहान को रैली की तैयारियों की जिम्मेवारी दी गई है.
प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे शीघ्र मण्डी जाकर सब के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारियां करें.