नई दिल्ली: पुस्तक प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। New Delhi World Book Fair 2026 का 53वां संस्करण 10 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में आयोजित किया जाएगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस मेले में देश-विदेश के प्रकाशक, लेखक, पाठक और सांस्कृतिक जगत की प्रमुख हस्तियां एक मंच पर नजर आएंगी।
35 से ज्यादा देशों के 1000 से अधिक प्रकाशक होंगे शामिल
इस अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में 35 से अधिक देशों के 1000 से ज्यादा पब्लिशर्स भाग लेंगे। यह मेला न सिर्फ किताबों की खरीद-फरोख्त का केंद्र होगा, बल्कि साहित्य, विचार और संस्कृति के आदान-प्रदान का भी बड़ा मंच बनेगा।
पहली बार फ्री एंट्री
आकाशवाणी समाचार से बातचीत में नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) के निदेशक युवराज मलिक ने बताया कि इस बार बुक फेयर में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। इससे छात्रों, युवाओं और आम पाठकों की भागीदारी और बढ़ने की उम्मीद है।
कतर Guest of Honour, स्पेन Focus Country
इस साल कतर (Qatar) को Guest of Honour Country बनाया गया है, जबकि स्पेन (Spain) Focus Country रहेगा। दोनों देशों की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को खास पवेलियनों के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा।
बच्चों के लिए अलग Children’s Pavilion
बुक फेयर में इस बार बच्चों के लिए एक डेडिकेटेड चिल्ड्रन पवेलियन भी होगा, जहां बाल साहित्य, रचनात्मक गतिविधियां और इंटरैक्टिव सेशंस आयोजित किए जाएंगे।
भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित रहेगा थीम
इस वर्ष का मुख्य थीम होगा—
“Indian Military History: Valour and Wisdom @ 75”
यह थीम आज़ादी के बाद से अब तक भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के योगदान को समर्पित होगी।
1000 वर्ग मीटर में बनेगा खास Theme Pavilion
युवराज मलिक ने बताया कि थीम को 1000 वर्ग मीटर में फैले एक विशेष Theme Pavilion के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें किताबें, प्रदर्शनियां, विजुअल इंस्टॉलेशन और लाइव प्रोग्राम शामिल होंगे।
इस पवेलियन में भारतीय सैन्य इतिहास, रक्षा और रणनीति पर आधारित 500 से अधिक किताबों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
क्यों खास है New Delhi World Book Fair 2026
फ्री एंट्री पहली बार
35+ देशों की भागीदारी
कतर और स्पेन पर विशेष फोकस
बच्चों के लिए अलग पवेलियन
भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित अनूठी थीम
