चंबा. मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये स्त्री सुरक्षा ऐप का शुभारंभ किया. इस ऐप की शुरूआत अभी चंबा, कांगड़ा व ऊना जिला से की गई है. इस शुभारम्भ अवसर पर चंबा के उपायुक्त सुदेश मोख्टा तथा पुलिस अधीक्षक विरेंद्र तोमर भी चंबा में मौजूद रहे तथा इस ऐप की विधिवत लांचिंग में शामिल रहे.
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इस स्त्री सुरक्षा ऐप की लांचिंग की घोषणा की. वहीं इस अवसर पर कांगड़ा से डिवीजनल कमिश्नर नंदिता गुप्ता ने उन्हें इस ऐप की विस्तृत जानकारी भी मुहैया करवाई. इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चंबा के राजपुरा नामक स्थान पर 5 करोड़ रुपए से बनने वाले भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोयिरम की आधारशिला रखने के साथ-साथ चंबा के तीसा में लोक निर्माण विभाग के नए डिवीजन का शुभारंभ भी किया.
एक संदेश से मिलेगी सुरक्षा
इस अवसर पर उपायुक्त चंबा सुदेश मोख्टा ने बताया कि आज मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने स्त्री सुरक्षा ऐप का शुभारंभ किया है, जिसकी शुरूआत चंबा, कांगड़ा व ऊना जिलों से की गई है. उनके अनुसार इस ऐप के माध्यम से कोई भी महिला जो असुरक्षित है वो 8628873115 पर एसएमएस कर सकती है, जिसे तुरंत पुलिस द्वारा सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी.
यह ऐप महिलाओं के लिए काफी लाभदायक साबित होगी. उनके अनुसार इसके अलावा मुख्यमंत्री ने चंबा जिला के राजपुरा में 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ऑडिटोरियम का शिलान्यास करने के अलावा लोक निर्माण विभाग के तीसा में खुले नए डिवीजन का भी शुभारंभ किया.
इस अवसर पर मौजूद पुलिस अधीक्षक विरेंद्र तोमर ने बताया कि आज मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा लांच की गई स्त्री सुरक्षा एप्प की विशेषता यह है कि अगर कोई महिला खतरे में है तो वह दिए गए नंबर को लगाएगी तथा कंट्रोल रूम को सूचना मिल जाएगी. इसके साथ उक्त महिला के तीन रिश्तेदारों को भी इसकी सूचना दी जाएगी तथा पुलिस तुरंत कार्यवाही करते हुए उक्त महिलाा को सुरक्षा प्रदान करेगी.