नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच शनिवार, 10 मई को भारत ने बड़ा कदम उठाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के 6 अहम एयरबेस पर हमसा किया। इस रणनीतिक जवाब की पुष्टि विदेश सचिव विक्रम मिस्री और कर्नल सोफिया कुरैशी ने एक विशेष प्रेस ब्रीफिंग में की।
इन किन पाकिस्तानी एयरबेस पर हुआ हमला
विदेश सचिव के अनुसार, भारत ने मिसाइल और ड्रोन हमलों के ज़रिए निम्नलिखित पाकिस्तानी एयरबेसों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया:
मुरीद एयरबेस
रफीकी एयरबेस
नूर खान (चकलाला) एयरबेस
रहीमयार एयरबेस
सुक्कुर (भोलारी) एयरबेस
चुनियन एयरबेस
इन हमलों में भारतीय वायुसेना ने केवल सैन्य ठिकानों को टारगेट किया, जिससे नागरिक जनजीवन को नुकसान न पहुंचे।
भारत का रुख: संयम के साथ सख्त जवाब
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने स्पष्ट किया:
“पाकिस्तान की उकसावे भरी कार्रवाई के जवाब में भारत ने जिम्मेदारी और संयम के साथ जवाब दिया है।”
वहीं विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि पाकिस्तानी सेना अपने सैनिकों को अग्रिम इलाकों की ओर ले जा रही है, जो संभावित आक्रामक मंशा का संकेत है। भारत ने सभी शत्रुतापूर्ण गतिविधियों का आनुपातिक और प्रभावी जवाब दिया है।
झूठे प्रचार पर भारत का जवाब
विंग कमांडर सिंह ने बताया कि पाकिस्तान लगातार गलत जानकारी फैला रहा है, जैसे:
भारत के S-400 सिस्टम को नष्ट करने का दावा
सूरतगढ़ और सिरसा एयरबेस पर हमले की झूठी खबरें
“भारत इन सभी झूठे दावों को सिरे से खारिज करता है। हमारी प्रतिक्रिया सटीक, सैन्य लक्ष्यों तक सीमित और रणनीतिक रही है।”
क्या युद्ध अब तय है?
हालांकि नियंत्रण रेखा (LoC) पर रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है, भारत ने साफ कर दिया है कि वह गैर-उन्नयन (De-escalation) के लिए प्रतिबद्ध है — बशर्ते पाकिस्तान भी संयम बरते।
ऑपरेशन सिंदूर की प्रमुख बातें:
भारत ने पाकिस्तान के 6 एयरबेस को हमला किया
मिसाइल और ड्रोन से किया गया सटीक हमला
केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया
पाकिस्तान की गलत सूचना पर भारत ने किया पलटवार
भारतीय सशस्त्र बल हाई अलर्ट पर
