कुल्लू. ग्राम पंचायत टकोली में फोरलेन निर्माण के दौरान पास ही के रास्ते और सड़कें उखाड़ दी गई हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने फोरलेन निर्माण की वजह से आ रही परेशानियों के बारे में बताया. इसके बाद ग्राम पंचायत टकोली की ग्राम सभा ने प्रस्ताव पारित कर उसकी एक कॉपी मुख्यमंत्री और संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है.
लोगों ने मांग की है कि सड़क निर्माण के कारण जिन लोगों का विस्थापन हो रहा है, उन्हें फोरलेन निर्माण में रोजगार दिया जाए. भूमि कटाव के कारण कृषि भूमि गिरना शुरू हो गई है, अतः जमीन के साथ पक्के डंगों का निर्माण किया जाए.

ग्राम पंचायत टकोली की प्रधान शारदा शर्मा ने बताया कि ग्राम सभा ने प्रस्ताव पारित किया है, जिसके प्रति मुख्यमंत्री, उपायुक्त और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है. टकोली के ग्रामीणों, पंचायत प्रधान शारदा शर्मा, उपप्रधान सुन्दर ठाकुर, केडी शर्मा, मुकेश कुमार, पिंकू, श्याम सुन्दर, याकत अली, राजेन्द्र कुमार, देव राज, चमन लाल, छविन्दर कुमार, श्याम लाल आदि ने मांग की है कि सरकार उनकी समस्या पर ध्यान दे.