नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” (PM Modi Mann Ki Baat) के ताजा संस्करण में कई प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के एक दूरस्थ गांव काटेझरी (Katezhari Village) का जिक्र करते हुए बताया कि वहां पहली बार एक बस पहुंची, जिसे गांववालों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने Operation Sindoor को लेकर कहा कि यह सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि बदलते भारत की साहसिक और आत्मनिर्भर सोच का परिचायक है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद कई परिवार इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपने नवजात बच्चों का नाम ही ‘सिंदूर’ रख दिया।
पीएम मोदी कि हमारे सैनिकों का पराक्रम, भारत में बने हथियारों की ताकत और तकनीक ये सब मिलकर इस मिशन की सफलता के प्रतीक हैं।
गिर के जंगलों में शेरों की आबादी में बढ़ोतरी
पीएम मोदी ने बताया कि गुजरात के गिर वन में शेरों की संख्या पिछले 5 सालों में 674 से बढ़कर 891 हो गई है। इसके पीछे वन अधिकारियों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और संरक्षण कार्यों की अहम भूमिका रही है।
‘ड्रोन दीदी’: महिला सशक्तिकरण की उड़ान
Drone Didi Initiative पर पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना की महिलाएं आज ड्रोन की मदद से खेतों में दवा का छिड़काव कर रही हैं, जो कभी दूसरों पर निर्भर थीं। यह महिला सशक्तिकरण और तकनीक के मेल का शानदार उदाहरण है।
Crafted Fibers of Sikkim: परंपरा और फैशन का संगम
प्रधानमंत्री ने सिक्किम के Crafted Fibers का जिक्र किया, जिसकी शुरुआत डॉ. चेवांग नोरबू भूटिया ने की। यह बुनाई की पारंपरिक कला को आधुनिक फैशन और ब्रांडिंग से जोड़ने का प्रयास है, जिससे स्थानीय महिलाओं को रोजगार भी मिला है।
International Yoga Day 2025: विशाखापत्तनम में होगा मुख्य आयोजन
पीएम मोदी ने कहा कि इस वर्ष 21 जून को Yoga Day का मुख्य आयोजन विशाखापत्तनम में होगा। उन्होंने कहा कि योग अब सिर्फ भारत की नहीं, दुनिया की धरोहर बन चुका है।
WHO और आयुष पर ऐतिहासिक MoU
प्रधानमंत्री ने बताया कि WHO (World Health Organization) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) साइन किया गया है, जिससे पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति Ayush को वैश्विक वैज्ञानिक मान्यता मिलेगी।
जीवन जोशी और ‘बगेट आर्ट’: हौसले की मिसाल
उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी जीवन जोशी, जो पोलियो से ग्रस्त हैं, ने सूखी चीड़ की छाल से ‘बगेट आर्ट’ नामक अनोखी कलाकारी विकसित की है। पीएम मोदी ने उन्हें सच्ची प्रेरणा और कला का प्रतीक बताया।
बस्तर ओलंपिक और साइंस लैब से नक्सल प्रभावित इलाकों में बदलाव
प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में हो रहे बस्तर ओलंपिक और बच्चों के लिए शुरू की गई विज्ञान प्रयोगशालाएँ की सराहना करते हुए कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोग अब शिक्षा और खेल से अपना भविष्य बना रहे हैं।
