नई दिल्ली. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डॉ. कलाम को एक दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने युवा मस्तिष्कों को प्रेरित किया और राष्ट्र को बड़े सपने देखने के लिए उत्साहित किया। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. कलाम का जीवन हमें यह सिखाता है कि विनम्रता और कड़ी मेहनत सफलता के लिए अनिवार्य हैं।
प्रधानमंत्री ने यह भी उम्मीद जताई कि हम उस भारत का निर्माण जारी रखें, जिसकी कल्पना डॉ. कलाम ने की थी – एक ऐसा भारत जो सशक्त, आत्मनिर्भर और दयालु हो।
प्रधानमंत्री मोदी ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा:
“डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूँ। उन्हें एक दूरदर्शी के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने युवा मस्तिष्कों को प्रेरित किया और हमारे राष्ट्र को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया। उनका जीवन हमें याद दिलाता है कि विनम्रता और कड़ी मेहनत सफलता के लिए आवश्यक हैं। आइए हम उस भारत का निर्माण जारी रखें जिसकी उन्होंने कल्पना की थी…एक ऐसा भारत जो सशक्त, आत्मनिर्भर और दयालु हो।”
 
								
 
         
         
         
        