नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार, 21 सितंबर) शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। आधिकारिक तौर पर उनके संबोधन का विषय स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह नवरात्रि और GST 2.0 Rollout से जुड़ा हो सकता है।
सरकार ने GST ढांचे को सरल बनाते हुए 12% और 28% स्लैब खत्म कर दिए हैं। अब केवल दो प्रमुख स्लैब होंगे – 5% और 18%। हालांकि, 40% GST स्लैब पहले की तरह सिन गुड्स और लग्जरी व्हीकल्स पर लागू रहेगा।
महालया पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने महालया के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने X (ट्विटर) पर लिखा –
“आप सभी को शुभो महालया! दुर्गा पूजा के पावन दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, हमारे जीवन में नई रोशनी और उद्देश्य का संचार हो। मां दुर्गा की कृपा से सभी को शक्ति, आनंद और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो।”
हिंदू मान्यता के अनुसार, महालया के दिन मां दुर्गा हिमालय स्थित कैलाश पर्वत से पृथ्वी पर अपने भक्तों के बीच आने की यात्रा आरंभ करती हैं।
GST 2.0 कब से लागू होगा?
22 सितंबर (सोमवार) से नया GST ढांचा लागू हो जाएगा। यानी नवरात्रि के पहले दिन से ही 375 से ज्यादा उत्पादों पर टैक्स कटौती का फायदा आम जनता को मिलेगा।
किन-किन चीजों पर मिलेगा फायदा?
- रसोई और FMCG प्रोडक्ट्स
घी, पनीर, मक्खन
स्नैक्स, सॉस, जैम, ड्राई फ्रूट्स
कॉफी, आइसक्रीम
इन सभी पर टैक्स घटकर 5% रह गया है।
- इलेक्ट्रॉनिक्स और व्हाइट गुड्स
टीवी, एसी, वॉशिंग मशीन
फ्रिज और किचन अप्लायंसेज
इनकी कीमतों में भी बड़ी कमी आएगी।
- हेल्थ सेक्टर
दवाइयां और मेडिकल डिवाइस (ग्लूकोमीटर, डायग्नोस्टिक किट) पर टैक्स घटकर 5% हो गया है।
इससे आम जनता को इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च कम करना होगा।
- रियल एस्टेट और सीमेंट
सीमेंट पर GST 28% से घटकर 18% हो गया है।
इसका सीधा फायदा घर बनाने वालों और होमबायर्स को मिलेगा।
- ऑटोमोबाइल सेक्टर
छोटी कारों पर GST 18%
बड़ी कारों पर 28%
कई कंपनियों ने पहले ही कारों की कीमतों में कटौती की घोषणा कर दी है।
- सर्विस सेक्टर
ब्यूटी पार्लर, जिम, योगा, फिटनेस सेंटर, सैलून आदि पर टैक्स अब सिर्फ 5% (बिना ITC) रहेगा।
बालों का तेल, साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट जैसे रोजमर्रा के उत्पाद भी सस्ते हो जाएंगे।
टैलकम पाउडर, शेविंग क्रीम, आफ्टर-शेव लोशन पर भी टैक्स घटकर 18% से 5% कर दिया गया है।
नवरात्रि की शुरुआत से ही लागू होने वाला GST 2.0 देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता दोनों के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। पीएम मोदी का आज का संबोधन इस दिशा में और महत्वपूर्ण संकेत दे सकता है।