नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 4-5 जुलाई को अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स की यात्रा, भारत और लैटिन अमेरिका के बीच एक नई strategic partnership की ओर कदम है। यह 1968 में इंदिरा गांधी की यात्रा के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की अर्जेंटीना में पहली bilateral visit है। इस दौरे में दोनों देशों के बीच lithium mining, energy trade, defence cooperation, digital health, और terrorism के खिलाफ साझा रणनीति पर प्रमुख चर्चा होगी।
अर्जेंटीना का हिस्सा ‘Lithium Triangle’ में होने के कारण भारत के लिए यह देश खास महत्व रखता है, क्योंकि यह mineral भारत की electric vehicle strategy और green energy goals के लिए जरूरी है। भारत सरकार की कंपनी KABIL पहले ही कैटामार्का प्रांत में लिथियम खोज के अधिकार ले चुकी है। इसके अलावा, अर्जेंटीना के विशाल shale gas reserves और बढ़ती LNG capacity भारत के लिए खाड़ी देशों पर निर्भरता कम करने का विकल्प बन सकते हैं।
भारत और अर्जेंटीना के बीच bilateral trade में $5.2 बिलियन के पार पहुंच चुका है। अब दोनों देश केवल soybean oil जैसे पारंपरिक व्यापार से आगे बढ़कर IT services, pharmaceuticals, medical devices, और agricultural exports पर भी ध्यान दे रहे हैं।
अर्जेंटीना ने हाल ही में Pahalgam terrorist attack की कड़ी निंदा की
रक्षा क्षेत्र में अर्जेंटीना ने भारत के Tejas Fighter Jet और रक्षा तकनीकों में रुचि दिखाई है। बातचीत में joint training, co-production, और technology transfer जैसे बिंदु शामिल होंगे। ISRO और अर्जेंटीना की अंतरिक्ष एजेंसी CONAE के बीच low-cost satellite collaboration पर भी चर्चा होगी।
यह दौरा राजनीतिक रूप से भी खास है, क्योंकि अर्जेंटीना ने हाल ही में Pahalgam terrorist attack की कड़ी निंदा की थी। दोनों लोकतांत्रिक देश anti-terrorism cooperation को और मजबूत करना चाहते हैं। अर्जेंटीना ने खुद 1990 के दशक में दो बड़े आतंकी हमलों का सामना किया है, जिससे उसकी समझ और संवेदना भारत के प्रति गहरी है।
प्रधानमंत्री मोदी इस यात्रा के दौरान General José de San Martín की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देंगे और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति Javier Milei से औपचारिक बातचीत करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य सिर्फ द्विपक्षीय संबंध नहीं, बल्कि भारत की Latin America outreach और Global South engagement को भी नई गति देना है।
