धर्मशाला. पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा ‘लाडली स्कीम’ की जानकारी देने के लिए भवारना के कन्या माध्यमिक पाठशाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया. पीएनबी के अंचल प्रबंधक डा.राकेश गुप्ता ने बताया कि पंजाब नैशनल बैंक द्वारा ‘पीएनबी लाडली स्कीम’ के तहत कन्या माध्यमिक पाठशाला भवारना, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालमपुर तथा उच्च माध्यमिक पाठशाला पन्तेहड़ की 100 छात्राओं को गोद लिया है. गुप्ता ने गोद ली गई छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री वितरित की.
उन्होंने कहा कि गोद ली गई छात्राओं को हर साल कक्षा बारहवीं तक यह सहायता प्रदान की जायेगी. पंजाब नेशनल बैंक कॉरपोरेट सामजिक दायित्व की गतिविधियां करता आया है और आगे भी करता रहेगा. इस दौरान डॉ. राकेश गुप्ता द्वारा स्कूल के प्रांगण में पौधा रोपित किया तथा गडियारा(भवारना) में पीएनबी की नई शाखा का उद्घाटन भी हुआ.