जयपुर: राजस्थान के बिकानर में 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव (Rashtriya Sanskriti Mahotsav) को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सम्बोधित किया. राष्ट्रपति विशेष विमान से दोपहर 3.25 बजे नाल एयरफोर्स स्टेशन पहुंची. जहां उनका ढोल एवं नगाड़ों के साथ स्वागत किया. यहां से सीधे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम जाकर संस्कृति महोत्सव में शामिल हुई. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रविवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस ने रिहर्सल भी की.
राष्ट्रपति मुर्मू शाम 4 बजे स्टेडियम में महोत्सव के तहत देशभर के अलग-अलग सात संस्कृति जोन के बने आंगनों का अवलोकन करेंगी. शाम 5.50 बजे राष्ट्रपति विशेष विमान से वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी.
राष्ट्रपति के साथ कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान के कला और संस्कृति मंत्री डॉक्टर बीडी कल्ला, नगर निगम बीकानेर की मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित सहित मैदान में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.