नई दिल्ली. गुजरात चुनाव के दौरान पीएम मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह लगाये आरोप पर लगातार कांग्रेस संसद में हंगामा कर रही है. इसे लेकर बुधवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में सरकार की ओर से सफाई पेश की थी और कहा था कि पीएम मोदी की बातों का वह मतलब नहीं था. जेटली की इस सफाई पर राहुल गांधी ने तंज कसा है.
राहुल ने ट्वीट करके लिखा है कि ‘डियर मिस्टर जेटली, शुक्रिया देश को ये याद दिलाने के लिए कि हमारे पीएम जो कहते हैं, उसका वह अर्थ नहीं होता और वह बात नहीं कहते जिसका अर्थ होता है. इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग #bjplie लगाया है और अरुण जेटली के भाषण का वीडियो भी साझा किया.
Dear Mr Jaitlie – thank you for reminding India that our PM never means what he says or says what he means. #BJPLies pic.twitter.com/I7n1f07GaX
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 27, 2017
जेटली ने अपने भाषण में सफाई देते हुए कहा था कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बयान या भाषणों में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह या पूर्व उपराष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी पर कोई सवाल नहीं उठाया. हम इन नेताओं का और इनकी राष्ट्र के प्रति वचनबद्धता का भी संपूर्ण आदर करते हैं.
