नई दिल्ली : गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी पर कुछ लोगों ने पथराव किया है. इस दौरान उन्हें काले झंडे भी दिखाए गये. राहुल गाँधी गुरूवार को बाढ़ पीड़ितों से मिलने आये हुए थे. इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया. पथराव से राहुल गाँधी के कार में पिछली सीट के बगल में लगा कांच टूट गया.
राहुल गाँधी ने यहाँ पर कहा कि मैं आप सभी के बीच आकर यह कहना चाहता था कि कांग्रेस पार्टी आपके साथ है, परन्तु कुछ लोग ऐसा नहीं होना देना चाहते कि पार्टी के लोग आपके पास आये. आपको बता दें कि गुजरात के जिस जिले में राहुल गाँधी ने दौरा किया है वह बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है.
वहीं इस हमले पर राहुल गाँधी ने ट्वीट कर कहा कि हम मोदी जी के नारों और पत्थरों से पीछे हटने वाले नहीं हैं.
नरेंद्र मोदी जी के नारों से, काले झंडों से और पत्थरों से हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, हम अपनी पूरी ताकत लोगों की मदद करने में लगाएंगे
— Office of RG (@OfficeOfRG) August 4, 2017
इस हमले को लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर भाजपा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है.
Rahulji is an SPG protectee. An attack under Gujarat BJP Govt’s watch reflects not only serious lapse but tacit complicity. Will PM answer? pic.twitter.com/BYIctbUPqe
— Randeep S Surjewala (@rssurjewala) August 4, 2017
