नई दिल्ली. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL 2025 Notification जारी कर दी है। इस बार लगभग 14,582 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने SSC Combined Graduate Level (CGL) 2025 Exam में हिस्सा लेना है, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर तुरंत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SSC CGL 2025 के लिए आवेदन कब तक करें?
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 4 जुलाई 2025,आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 5 जुलाई 2025 आवेदन पत्र संशोधन की तिथि: 9 से 11 जुलाई 2025।
SSC CGL 2025 रिक्तियां और पद विवरण
इस भर्ती में कुल 14,582 Vacancies घोषित की गई हैं, जो भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय, विभाग, संगठनों में Group B और Group C पदों के लिए हैं। अंतिम पदों की संख्या आयोग द्वारा वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट की जाएगी। Important: पदवार और श्रेणीवार रिक्तियां SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।
SSC CGL 2025 पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
शैक्षिक योग्यता: किसी भी विषय में स्नातक डिग्री
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।
SSC CGL 2025 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
‘Apply’ या ‘आवेदन करें’ के विकल्प पर क्लिक करें।
‘SSC CGL 2025’ ऑनलाइन आवेदन लिंक चुनें।
आवश्यक विवरण भरकर पंजीकरण करें।
दस्तावेज़ अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास रखें।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य उम्मीदवारों के लिए: ₹100/-
मुफ्त आवेदन: महिलाएं, SC, ST, PwBD, और ESM उम्मीदवारों के लिए।
भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें जैसे BHIM UPI, नेट बैंकिंग, Visa/Mastercard/Debit कार्ड आदि।
SSC CGL 2025 परीक्षा विवरण (Exam Details)
परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच आयोजित होगी।
परीक्षा दो चरणों में होगी: Tier 1 और Tier 2।
Tier 1 में 100 प्रश्न, अधिकतम 200 अंक, परीक्षा अवधि 2 घंटे।
विषय: बहुविकल्पीय प्रश्न, हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में।
निगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक काटे जाएंगे।
Tier 1 में सफल उम्मीदवारों को Tier 2 के लिए बुलाया जाएगा।
SSC CGL 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
परीक्षा केंद्र पूरे भारत में स्थित होंगे।
भर्ती विभिन्न मंत्रालय, विभाग, और संवैधानिक निकायों के Group B और C पदों के लिए है।
अधिक अपडेट और नोटिफिकेशन के लिए ssc.gov.in पर विजिट करते रहें।।